विराट ‘विश्व हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब
जनपद के कस्बा पाढ़म स्थित श्रीराम मैरिज होम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य ‘विश्व हिंदू सम्मेलन’ का आयोजन किया गया।
नेशनल एक्सप्रेस, जसराना (छुट्टन खान)। जनपद के कस्बा पाढ़म स्थित श्रीराम मैरिज होम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य ‘विश्व हिंदू सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही।सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में जिला कार्यवाह आदित्य नारायण जी ने संबोधित करते हुए संगठन के सौ वर्षों की यात्रा, सेवा कार्यों और राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़कर सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ करना है।मातृशक्ति के रूप में श्रीमती दिशा वार्ष्णेय (निवासी एका) की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमान सत्यप्रकाश (निवासी पाढ़म) ने की। जिला सह सेवा प्रमुख मातादीन जी (निवासी फरेंदा), शताब्दी विस्तारक श्रीमान गणेश जी (जसराना), खंड कार्यवाह दीवारीलाल जी (निवासी रूहासी) सहित कई पदाधिकारी मंचासीन रहे।
मंच पर सीताराम गुप्ता (निवासी पाढ़म), देवेंद्र पालीवाल, ओमेंद्र जी, डॉ. श्यामवीर जी (पाढ़म), राजेश गुप्ता (पाढ़म), नीरज जी (मोहम्मदाबाद) तथा सूरज जी, खंड नगर प्रचारक केंद्र एका की भी विशेष मौजूदगी रही।कार्यक्रम के दौरान संघ के शताब्दी वर्ष को सेवा, समर्पण और संगठन विस्तार के रूप में मनाने का आह्वान किया गया। अंत में राष्ट्रगीत के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।

