SIR बूथ डे पर चला विशेष अभियान, नोटिसों पर सुनवाई

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

रविवार को एसआईआर का स्पेशल बूथ डे अभियान के तहत नगर पंचायत भोजपुर धर्मपुर में सभी बीएलओ ने बूथ पर बैठकर नए मतदाता का फॉर्म 6 और संशोधन के लिए फॉर्म 8 भरे इसके साथ लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के नोटिस की सुनवाई भी की

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। रविवार को एसआईआर का स्पेशल बूथ डे अभियान के तहत नगर पंचायत भोजपुर धर्मपुर में सभी बीएलओ ने बूथ पर बैठकर नए मतदाता का फॉर्म 6 और संशोधन के लिए फॉर्म 8 भरे इसके साथ लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के नोटिस की सुनवाई भी की दावे और आपत्ति में राजकीय इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 24,25,26,27,28,29,30,31,32,33,34, और प्राथमिक विद्यालय भोजपुर धर्मपुर में बूथ संख्या 35,36,37,38 तथा प्राइमरी स्कूल भोजपुर प्रथम में बूथ नंबर 39,40,41,42 एंव कन्या पाठशाला भोजपुर में बूथ नंबर 43,44,45, सहित मदरसा फैज ए रसूल में बूथ नंबर 46,47 वोट शुद्धिकरण का कार्य किया गया।

IMG-20260222-WA0001

विशेष अभियान दिवस को नगर पंचायत भोजपुर धर्मपुर के समस्त बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा अपने-अपने आवंटित मतदान स्थलों पर नियत समयानुसार उपस्थिति दर्ज की गई। संबंधित मतदान स्थल राजकीय इंटर कॉलेज,भोजपुर धरमपुर पर सभी नामित बीएलओ उपस्थित रहे तथा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण–2026 के अंतर्गत निम्न कार्यवाही संपन्न की गई पात्र मतदाताओं से फॉर्म-6 नाम सम्मिलित करने हेतु आवेदन प्राप्त किए गए।अपात्र,स्थानांतरित मतदाताओं के संबंध में फॉर्म-7 नाम विलोपन हेतु आवेदन प्राप्त किए गए।

विवरण संशोधन हेतु प्राप्त आवेदनों फॉर्म-8 अन्य निर्धारित प्रपत्र का संकलन किया गया बूथ पर चस्पा नोटिसों के संबंध में प्राप्त आपत्तियों,दावों की सुनवाई संबंधित बीएलओ द्वारा की गई तथा आवश्यक अभिलेखों का परीक्षण किया गया। समस्त कार्यवाही निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपादित की गई तथा प्राप्त प्रपत्रों का संधारण एवं अग्रसारण नियमानुसार सुनिश्चित किया गया। जनपद में विशेष अभियान दिवस सफलतापूर्वक एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

Read More नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच शुरू

 

Read More आधार कार्ड के अभाव में परीक्षा से रोके गए छात्र

संबंधित समाचार