मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में ‘राज्य स्तरीय दिशा’ समिति का गठन

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

समिति में मुख्यमंत्री द्वारा पांच विधायकों एवं तीन विधान परिषद सदस्यों को नामांकित किया गया है।आगरा के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल को भी सदस्य बनाया गया है।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, टूंडला। उत्तर प्रदेश शासन के ग्राम्य विकास अनुभाग के विशेष सचिव रजनीश चन्द्र ने 20 फरवरी 2026 को अधिसूचना जारी कर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य विकास समन्वय एवं निगरानी समिति राज्य स्तरीय दिशा के गठन की घोषणा की है।समिति का गठन महामहिम राज्यपाल द्वारा किया गया है।समिति में मुख्यमंत्री द्वारा पांच विधायकों एवं तीन विधान परिषद सदस्यों को नामांकित किया गया है।आगरा के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल को भी सदस्य बनाया गया है।

वहीं टूंडला के ग्राम बछगांव निवासी एवं क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के सदस्य श्रीकृष्ण गौतम को भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा गैर-सरकारी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।समिति के अध्यक्ष मुख्यमंत्री तथा सह अध्यक्ष उपमुख्यमंत्री (ग्राम्य विकास विभाग) होंगे।इसमें 12 लोकसभा एवं राज्यसभा सदस्यों को भी ग्रामीण विकास मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा नामांकित किया गया है।

प्रमुख सांसदों में केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल,डॉ. रामगोपाल यादव,स्वामी साक्षी महाराज एवं अखिलेश यादव शामिल हैं।इसके अतिरिक्त,भारत सरकार की योजनाओं से संबंधित राज्य सरकार के अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/सचिव भी सदस्य होंगे।समिति भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित सभी विकास योजनाओं की समीक्षा, निगरानी एवं अनुश्रवण करेगी।

बैठक कम से कम प्रत्येक छह माह में एक बार आयोजित की जाएगी।श्रीकृष्ण गौतम ने अपने मनोनयन पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Read More फिरोजाबाद में राहुल गांधी का पुतला दहन

संबंधित समाचार