फिरोजाबाद में राहुल गांधी का पुतला दहन

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

नगर टूण्डला में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। नगर टूण्डला में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध के जवाब में किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता दोपहर एक बजे सुभाष चौराहा पर एकत्रित हुए और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की।

इस दौरान पुतला दहन कर आक्रोश जताया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि एआई समिट जैसे महत्वपूर्ण आयोजन में विरोध करना गलत है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थान होते हैं और उसी के अनुरूप विरोध दर्ज कराया जाना चाहिएथा।

संबंधित समाचार