आगामी त्यौहारों पर व्यवस्थाओं AIMIM ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
ज्ञापन के माध्यम से AIMIM ने नगर निगम से मांग की कि रमजान माह के दौरान शहर में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर किया जाए।
नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। रमजान और होली जैसे महत्वपूर्ण पर्वों को शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के जिलाध्यक्ष आसिफ इकबाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने फिरोजाबाद नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से AIMIM ने नगर निगम से मांग की कि रमजान माह के दौरान शहर में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर किया जाए,
जलभराव की समस्या का समाधान कराया जाए तथा पेयजल आपूर्ति और विद्युत व्यवस्था को सुचारू रखा जाए। पार्टी नेताओं का कहना है कि रमजान के साथ-साथ होली पर्व भी नजदीक है, ऐसे में सभी समुदायों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समय रहते ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष आसिफ इकबाल ने कहा कि कल से रमजान का पवित्र महीना शुरू हो रहा है और इस दौरान नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं निर्बाध रूप से मिलनी चाहिए। उन्होंने नगर आयुक्त से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने का अनुरोध किया।

