स्वर्ण मंदिर के मुख्य ग्रंथी ने भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर बादल परिवार और एसजीपीसी पर हमला बोला

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर के मुख्य ग्रंथी ने बुधवार को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर बादल परिवार और शीर्ष गुरुद्वारा निकाय पर हमला बोला।

चंडीगढ़, भाषा। अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर के मुख्य ग्रंथी ने बुधवार को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर बादल परिवार और शीर्ष गुरुद्वारा निकाय पर हमला बोला।ज्ञानी रघबीर सिंह ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) को बादल परिवार के ‘‘नियंत्रण से मुक्त’’ कराने के लिए सरबत खालसा (सिख समुदाय के सभी धड़ों की सभा) का आह्वान किया।

इन आरोपों पर एसजीपीसी और बादल परिवार की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।सिंह ने जालंधर में मीडिया से बात करते हुए पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब के 328 गुम ‘सरूपों’ का मुद्दा भी उठाया।पंजाब पुलिस की एक विशेष टीम गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतियों के गुम होने के मामले में जांच कर रही है।

पिछले साल सात दिसंबर को अमृतसर पुलिस ने पूर्व एसजीपीसी अधिकारियों समेत 16 लोगों के खिलाफ इस संबंध में मामला दर्ज किया था।सिंह ने आरोप लगाया कि एसजीपीसी को नियंत्रित करने वाले बादल परिवार ने ऐसे कर्मचारियों का समर्थन किया।

संबंधित समाचार