कचरा निपटान में बाधा डालेंगे तो आपके घरों के सामने फेंका जाएगा: शिवकुमार ने भाजपा नेताओं को चेताया

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायकों और नेताओं को शहर में कचरा निपटान में बाधा डालने को लेकर चेतावनी दी।

बेंगलुरु, भाषा। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायकों और नेताओं को शहर में कचरा निपटान में बाधा डालने को लेकर चेतावनी दी और कहा कि एस्मा लागू किया जाएगा और उनके घरों के सामने कचरा फेंका जाएगा।शिवकुमार के पास बेंगलुरु शहर विकास विभाग का प्रभार भी है।

उन्होंने केपीसीसी कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "अच्छे से पेश आएं, अन्यथा हम आवश्यक सेवा अनुरक्षण कानून (एस्मा) के तहत सख्त कार्रवाई करेंगे। कचरा निपटान में बाधा डालने वाले भाजपा विधायकों और नेताओं के घरों के सामने कचरा डाला जाएगा।"

उपमुख्यमंत्री की यह टिप्पणी उन आरोपों के बाद आई है कि शहर में कचरा संकट के पीछे कुछ मौजूदा और पूर्व भाजपा विधायकों का हाथ है।कचरा निपटान इकाइयों के आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया है, उनका कहना है कि उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

जब महादेवपुरा में कचरा निपटान में बाधा के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "कुछ लोग अपने संसदीय क्षेत्र में कचरा निपटान का विरोध करते हुए कोष के लिए ब्लैकमेल कर रहे हैं।"शिवकुमार ने कहा, "पूर्व मंत्री अरविंद लिंबावली और डोड्डाबल्लापुरा विधायक धीरज मुनिराजू ने हमें ब्लैकमेल किया है।

Read More न्यायपालिका की नेतृत्व क्षमता प्रभावित होती है जब हम न्यायाधीशों को पूर्ण मानते हैं: सीजेआई

अगर वे अपने निर्वाचन क्षेत्र में कचरे के निपटान पर आपत्ति जताते रहे तो हम कचरा कहां फेंकेंगे? हमें इसे विपक्ष के नेता आर अशोक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विजयेंद्र के घर या भाजपा पार्टी कार्यालय भेजना पड़ेगा।"

Read More सलमान के बहनोई एवं अभिनेता आयुष शर्मा को धमकी भरा ईमेल मिला; प्रेषक ने खुद को बिश्नोई गैंग से बताया

संबंधित समाचार