सुजातनगर में होर्डिंग को लेकर बवाल, पुलिस हस्तक्षेप से टला विवाद

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

पचोखरा थाना क्षेत्र के सुजातनगर गांव में मंगलवार देर रात एक होर्डिंग बोर्ड को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। पचोखरा थाना क्षेत्र के सुजातनगर गांव में मंगलवार देर रात एक होर्डिंग बोर्ड को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया। बाद में संबंधित लोगों ने स्वयं ही बोर्ड हटा लिया। गांव में एहतियातन पुलिस निगरानी जारी है।

क्या था पूरा मामला?

गांव के प्रवेश मार्ग पर एक बिजली के खंभे पर “द ग्रेट जाटव, ग्राम सुजातनगर” लिखित लाइट युक्त होर्डिंग लगाया गया था। होर्डिंग पर चंद्रशेखर आज़ाद रावण और डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र भी अंकित थे।कुछ ग्रामीणों ने इस पर आपत्ति जताते हुए पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई।

पुलिस की समझाइश से सुलझा मामला

Read More मुरादाबाद एसएसपी ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करने पर किया सम्मानित 

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमित तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से वार्ता की। शुरुआती दौर में कुछ लोग बोर्ड हटाने को तैयार नहीं थे, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि, रात आपसी सहमति से बोर्ड को स्वयं हटा लिया गया। पुलिस के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है।

Read More रमज़ान इबादत, रहमत और नेकियों का महिना : हाफिज शाहरोज

संबंधित समाचार