रमज़ान इबादत, रहमत और नेकियों का महिना : हाफिज शाहरोज
रमजान की तैयारियां तेज,बाजारों में लौटी रोनक मुरादाबाद सहित देशभर में रमज़ान 2026 की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं।
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। रमजान की तैयारियां तेज,बाजारों में लौटी रोनक मुरादाबाद सहित देशभर में रमज़ान 2026 की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। बाजारों में खजूर, सूखे मेवे, खजला, फेनी और इफ्तार के सामान की खरीदारी तेज हो गई है। मस्जिदों में साफ-सफाई और रंगाई-पुताई का काम आखिरी दौर में है। घरों में भी राशन स्टॉक करने के साथ ही रिलिजियस तैयारी भी शुरु हो गई।
भोजपुर नगर के हाफिज शाहरोज आलम ने रमज़ान के बारे जानकारी देते हुए बताया कि नबी ए करीम ने इरशाद फरमाया की शबान का महीना मेरा महीना है और रमज़ान का महीना अल्लाह का महीना है।इस महीने में ज़ादा से ज़ादा इबादत करें और रोज़े भी रखें ताकि तुम्हारी आदत हो जाए और रमज़ान में इबादत करना रोज़े रखना असान हो जाए कोई मुझसे मांगने वाला है कोई मुझसे तौबा करने वाला में उसकी तौबा कबूल करूंगा।
कोई मुसीबत ज़दाह में उसकी मुसीबत दूर करूंगा है कोई दुआ मांगने वाला में उसकी दुआ क़बूल करूंगा और अल्लाह का एहसान ए अज़ीम है अल्लाह इस रमज़ान के महीने में इबादत का सवाब भी बड़ा दिया करता है नफ़ील का सवाब फ़र्ज़ की बराबर मिला करता है और फ़र्ज़ का सवाब 70 फ़र्ज़ो की बराबर मिला करता है इस महीने में अगर कोई एक रुपया भी खर्च करता है।
तो अल्लाह उसका सवाब 70 रुपयों की बराबर अता फरमाता है और इस बा बरकत महीने में अल्लाह पाक शैतान को जंजीरों में क़ेद कर देता है तो हमको चाहिए कि अब हम इस महीने में शैतान का काम ना करें महीने को गुज़ारे ओर इस की बरकतें हासिल करें।

