मुरादाबाद : गाँधी नगर पब्लिक स्कूल में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान एवं कुष्ठ पखवाड़ा के क्रम में मंगलवार को गाँधी नगर पब्लिक स्कूल में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद। स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान एवं कुष्ठ पखवाड़ा के क्रम में मंगलवार को गाँधी नगर पब्लिक स्कूल में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस का उद्देश्य कुष्ठ रोग के बारे में फैली भ्रांतियों को दूर करना, इसके लक्षणों की पहचान करना तथा समय पर उपचार के महत्व को समझना था। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या शशि शर्मा ने कहा कि कुष्ठ को पुराने समय में पूर्व जन्मों का पाप समझा जाता है और छुआछूत समझकर ऐसे रोगी के साथ भेदभाव किया जाता है।

इन बुराईयों को समाज में जागरूकता पैदा करके ही दूर किया जा सकता है। विद्यालय के अध्यापक दर्पण सहगल जी ने कहा कि हमारा देश वसुधैव कुटुंबकम के सिद्धान्त को अपनाकर चलने वाला देश है अतः छात्र-छात्राओं का यह परम कर्तव्य है कि वह जागरूकता के माध्यम से कुष्ठ रोगियों से होने वाले भेदभाव को दूर करने के लिये प्रयास करें।

डिस्ट्रिक्ट लेप्रोसी कन्सलटेंट डा० भास्कर अग्रवाल जी ने बताया कि कुष्ठ से प्रभावित व्यक्ति सही समय उपचार पाकर विकलांगता से बच सकता है लेकिन यदि किसी व्यक्ति के शरीर सही समय पर इलाज मिलने के कारण विकलांगता उत्पन्न हो गयी है तो सरकार उसके निशुल्क ऑपरेशन का प्रावधान किया हुआ है,

जिस ऑपरेशन में उसका कोई खर्च नहीं आता बल्कि इस ऑपरेशन के बाद उसे बारह हजार रूपये की धनराशि सरकार द्वारा प्राप्त होती है। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की अध्यापिका  सोना रस्तोगी द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम के आयोजन में श्रीमती हेमा गुप्ता एवं  सोना रस्तोगी का विशेष योगदान रहा।

Read More भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, 111 महिलाओं ने उठाया कलश 

 

Read More नगर निगम का कुर्की अभियान तेज, बकाया गृहकर-जलकर पर कई दुकानों पर चली सीलिंग कार्रवाई