मुखबिर की सूचना पर एसओजी ने पकड़ा शराब से भरा ट्रक

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

मंगलवार को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर एसओजी पुलिस ने थाना टूंडला क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी शराब से भरा एक ट्रक पकड़ लिया।

नेशनल एक्सप्रेस, टूंडला। मंगलवार को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर एसओजी पुलिस ने थाना टूंडला क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी शराब से भरा एक ट्रक पकड़ लिया।पकड़े गए ट्रक को एसओजी पुलिस थाना टूंडला लेकर आई, जहां उसे परिसर में खड़ा कराकर जांच की जा रही है।बताया जा रहा है कि ट्रक में ऊपर से भूसा और खील भरी हुई थी,जबकि उसके नीचे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटियां छिपाकर रखी गई थीं।

पुलिस द्वारा ट्रक से लगातार शराब की पेटियां उतारकर उनकी गिनती की जा रही है।प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि शराब की तस्करी को छिपाने के लिए यह तरीका अपनाया गया था।कार्रवाई की सूचना मिलते ही थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी बढ़ गई।एसओजी और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से पूरे मामले की जांच में जुटी है।

ट्रक चालक और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिनती पूरी होने के बाद शराब की कुल मात्रा का खुलासा किया जाएगा और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

संबंधित समाचार