जितेंद्र यादव बने प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष: समर्थकों ने खुशी की लहर 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जनपद के जितेंद्र यादव को ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन (उत्तर प्रदेश) के 30वें द्विवार्षिक प्रांतीय निर्वाचन-2026 में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया है।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। जनपद के जितेंद्र यादव को ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन (उत्तर प्रदेश) के 30वें द्विवार्षिक प्रांतीय निर्वाचन-2026 में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया है। इस खबर के बाद फिरोजाबाद जनपद के सभी विकासखंडों में उनके समर्थक सचिव व कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। अवगत करा दें कि यह निर्वाचन 8 फरवरी 2026 को लखनऊ के डिप्लोमा इंजीनियरिंग भवन में संपन्न हुआ।

चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी सूर्यभान सिंह, अशोक मिश्रा और अवधेश सिंह की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई।प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में जितेंद्र यादव (फिरोजाबाद) ने 139 मत प्राप्त किए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी ऋषि कुमार सिंह (आगरा) को 79 मत मिले। इस प्रकार, जितेंद्र यादव भारी मतों से विजयी घोषित किए गए।

अध्यक्ष पद पर अमेठी के सुभाष पाण्डेय 119 मतों के साथ निर्वाचित हुए। महामंत्री पद पर मेरठ के नरेंद्र प्रधान ने 91 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद पर शनिदेव यादव 111 मतों के साथ चुने गए।संगठन मंत्री के रूप में उन्नाव के शिवदत्त तिवारी ने 113 मतों से जीत दर्ज की, वहीं संयुक्त मंत्री पद पर गाजीपुर के विनीत कुमार राय 119 मतों के साथ निर्वाचित हुए।

वर्तमान में ब्लॉक किरावली में एडीओ (पंचायत) के पद पर कार्यरत जितेंद्र यादव को प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने जाने पर बधाइयों का तांता लग गया। बीडीओ नवीन कुमार, अभयदीप सिंह, आदित्य मिश्रा, प्रदीप यादव, प्रमोद शर्मा, मुनीर अहमद, शिवेश वर्मा, देवेंद्र भारद्वाज सहित कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Read More सरकार के प्रयासों से उत्तर प्रदेश देश में विभिन्न योजनाओं में पहले और दूसरे स्थान पर है: राज्यपाल

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद संगठन में उत्साह का माहौल है। कर्मचारियों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों से अपने हितों की मजबूती से पैरवी करने की अपेक्षा जताई है।

Read More राजा का ताल प्रीमियर लीग का हुआ शुभारंभ