देवकीनंदन जी महाराज का भव्य स्वागत

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

विश्व विख्यात कथा वाचक देवकीनंदन जी महाराज के टूंडला नगर आगमन पर हिंदू संगठनों एवं कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। विश्व विख्यात कथा वाचक देवकीनंदन जी महाराज के टूंडला नगर आगमन पर हिंदू संगठनों एवं कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नगर में पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर, जयघोष के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने देवकीनंदन जी महाराज का आशीर्वाद लिया और सनातन संस्कृति के प्रति उनके योगदान की सराहना की।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान पूरा माहौल धार्मिक उल्लास और भक्ति से सराबोर नजर आया।कार्यक्रम में विकास भारद्वाज, प्रशान्त शर्मा, विवेक वर्मा, मोहित दुबे, अश्वनी, अनिकेत सहित अनेक हिंदू कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

शिकोहाबाद हिंदू सम्मेलन में देवकीनंदन महाराज

रविवार को शिकोहाबाद में आयोजित हिंदू सम्मेलन में कथावाचक देवकीनंदन महाराज शामिल हुए। उन्होंने समाज और राष्ट्र की मजबूती के लिए चरित्र निर्माण पर जोर देते हुए हिंदू समाज से एकजुट रहने का आह्वान किया। तिलक, कलावा और माता-पिता के सम्मान को उन्होंने सनातन संस्कृति की पहचान बताया।

Read More AIMIM की पैग़ाम-ए-इत्तेहाद मुहिम के तहत कार्यक्रम कल, बड़ी तादाद में पहुंचेगें कार्यकर्ता

बच्चों के लापता होने के मामलों पर उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा की मांग की। वेबसीरीज “घूसखोर पंडित” पर आपत्ति जताते हुए इसे सनातन परंपराओं का अपमान बताया। उन्होंने “सनातन वोट बनाओ, सनातनियों को आगे बढ़ाओ” का नारा दिया। सम्मेलन में मौजूद लोगों ने उनके विचारों का समर्थन किया।

Read More जशने दस्तार किरात व फज़ीलत, उलेमा-ए-इकराम ने इल्म पर डाली रौशनी