AIMIM की पैग़ाम-ए-इत्तेहाद मुहिम के तहत कार्यक्रम कल, बड़ी तादाद में पहुंचेगें कार्यकर्ता
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की ओर से पैग़ाम-ए-इत्तेहाद मुहिम के तहत कल मुरादाबाद में प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का महत्वपूर्ण दौरा है।
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की ओर से पैग़ाम-ए-इत्तेहाद मुहिम के तहत कल मुरादाबाद में प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का महत्वपूर्ण दौरा है। इसकी तैयारियों को लेकर नगर कार्यालय भोजपुर में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष कामिल रज़ा ने की। बैठक में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। नगर अध्यक्ष कामिल रज़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली कल मुरादाबाद जिले के दौरे पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि पैग़ाम-ए-इत्तेहाद मुहिम के तहत पहले कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक ग्राम कुरी पहुंचेंगे और फिर विधानसभा कांठ में आयोजित किया जाएगा।
इसके बाद शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक रामपुर दोराहा, विधानसभा 27 मुरादाबाद देहात में संपन्न होगा। कामिल रज़ा ने पार्टी के सभी सदस्यों और क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि इस दौरे का उद्देश्य आगामी चुनावों को लेकर तमाम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा कर पार्टी को मजबूत करने की दिशा में यह अहम दौरा माना जा रहा है।

