मुरादाबाद : राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन ने महिला उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतों को सुना

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

मुरादाबाद शहर स्थित सर्किट हाउस के सभागार में राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती संगीता जैन ने महिला उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतों और समस्याओं की सुनवाई की।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। मुरादाबाद शहर स्थित सर्किट हाउस के सभागार में राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती संगीता जैन ने महिला उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतों और समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने घरेलू उत्पीड़न से जुड़ी 10 शिकायतों की सुनवाई की और महिला थाना एवं थाना मझोला सहित अन्य संबंधित कार्यालयों को निस्तारण के संबंध में निर्देशित किया।

IMG-20260204-WA0003

महिला थाना द्वारा महिलाओं की शिकायतों और समस्याओं के निस्तारण की गुणवत्ता और समयबद्धता का सत्यापन करने के लिए राज्य महिला आयोग की सदस्य ने विगत एक सप्ताह के भीतर थाने में प्राप्त महिला उत्पीड़न से जुड़े प्रकरणों की भी समीक्षा की और शिकायतकर्ताओं को फोन करके उनसे कार्रवाई की स्थिति एवं संतुष्टि के बारे में बातचीत की।

इस दौरान उन्होंने तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी की।इसके बाद उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया, जहां महिलाओं को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत कंगारू मातृ सुरक्षा इकाई, स्तनपान प्रबंधन इकाई, एसएनसीयू, दवा वितरण कक्ष सहित विभिन्न इकाइयों का भ्रमण किया।

Read More रेलवे स्टेशन परिसर में पीवीसी पाइप में लगी आग, बड़ा हादसा टला

 मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से जरूरी जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने महिला थाना, सिविल लाइन थाना और जिला कारागार का भी भ्रमण किया और महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा और हितों के संबंध में निर्धारित प्राविधानों के अनुपालन की स्थिति के बारे में विस्तृत निरीक्षण किया।

Read More AIMIM की पैग़ाम-ए-इत्तेहाद मुहिम के तहत कार्यक्रम कल, बड़ी तादाद में पहुंचेगें कार्यकर्ता

 

Read More सीडीओ की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित 

संबंधित समाचार