पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज में वार्षिक खेल महोत्सव, छात्राओं ने दिखाया हुनर

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

नगर स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित वार्षिक खेल महोत्सव में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, टूंडला। नगर स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित वार्षिक खेल महोत्सव में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और रिदमिक योग ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।टूंडला क्षेत्र के पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 29 जनवरी 2026 को वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या मुदिता पांडे द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ किया गया। खेल महोत्सव के दौरान छात्राओं के लिए मटकी दौड़, हर्डल रेस, बैलेंसिंग रेस, रस्सा-कस्सी, म्यूजिकल चेयर सहित कई रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें छात्राओं ने उत्साह और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। रिदमिक योग की प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया।

प्रतियोगिताओं का सफल संचालन शिक्षिका कुमकुम गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं अर्चना मौर्य, डॉ. उपासना सिंह, संगीता तोमर, प्रगति शाक्य, प्रियंका उपाध्याय, अर्चना यादव, शालिनी शर्मा, प्रिया शर्मा, शिवांगी, लावण्या, कविता गौतम, माधुरी एवं भारती शर्मा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

प्रतियोगिताओं में विजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। अंत में प्रधानाचार्या मुदिता पांडे, अतिथि प्रधानाचार्य आर.एम. पैंगोरिया एवं समस्त स्टाफ ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Read More लखनऊ के सात प्रवेश मार्गों पर बनेंगे आध्यात्मिक-सांस्कृतिक पहचान वाले भव्य द्वार: आदित्यनाथ

संबंधित समाचार