तेलंगाना: सड़क दुर्घटना में चार महिलाओं की मौत, दो लोग घायल

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

तेलंगाना के जगतियाल जिले में मंगलवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से चार महिला कृषि श्रमिकों की मौत हो गई और दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं।

जगतियाल, भाषा। तेलंगाना के जगतियाल जिले में मंगलवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से चार महिला कृषि श्रमिकों की मौत हो गई और दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं।पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना मल्लापुर मंडल में शाम करीब सवा छह बजे उस समय हुई, जब वे अपने गांव लौट रही थीं।

अधिकारी ने बताया कि वाहन सड़क किनारे पलट गया, जिससे चार महिलाओं की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गईं। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और मामले की जांच जारी है।

संबंधित समाचार