भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की घोषणा एक निर्णायक कदम: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की घोषणा दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों के लिए एक "निर्णायक कदम" है, और इससे मजबूत विकास के साथ-साथ नौकरियों और सामरिक सहयोग के लिए मंच तैयार होगा।
नयी दिल्ली, भाषा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की घोषणा दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों के लिए एक "निर्णायक कदम" है, और इससे मजबूत विकास के साथ-साथ नौकरियों और सामरिक सहयोग के लिए मंच तैयार होगा। भारत और अमेरिका ने एक व्यापार समझौते पर सहमति जताई है, जिसके तहत अमेरिका भारतीय वस्त्रों पर जवाबी शुल्क को घटाकर 18 प्रतिशत करेगा।
सिंह ने एक ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “भारत-अमेरिका व्यापार समझौता दोनों देशों आर्थिक संबंधों के लिए एक निर्णायक कदम है। इस ऐतिहासिक समझौते से मजबूत विकास के साथ-साथ नौकरियों और सामरिक सहयोग के लिए मंच तैयार होगा। मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने विकास, रोजगार और आर्थिक समृद्धि के नए अवसर खोले हैं।” अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत के बाद व्यापार समझौते की घोषणा की थी।

