मदरसा जामिया फारुकिया अजीजुल उलूम में सालाना जलसा-ए दस्तारबंदी 31 जनवरी को
जनपद मुरादाबाद के नगर पंचायत भोजपुर धर्मपुर, मदरसा जामिया फारुकिया अजीजुल उलूम में सालाना जलसा-ए दस्तार बंदी का प्रोग्राम 31 जनवरी बरोज शनिवार को आयोजित होगा।
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। जनपद मुरादाबाद के नगर पंचायत भोजपुर धर्मपुर, मदरसा जामिया फारुकिया अजीजुल उलूम में सालाना जलसा-ए दस्तार बंदी का प्रोग्राम 31 जनवरी बरोज शनिवार को आयोजित होगा। उक्त जानकारी मदरसे के प्रधानाचार्य गयासुद्दीन मिस्बाही ने दी।
उन्होने बताया कि जलसा-ए दस्तार बंदी में इस साल 58 छात्रों की दस्तारबंदी होगी।ये मदरसे का 62वां जलसा-ए दस्तार बंदी का प्रोग्राम आयोजित होगा जिसमें दूर दराज से मौलवी व उलेमा-ए-किराम हिस्सा लेंगे। जामिया फारुकिया अजीजुल उलूम भोजपुर, इलाक़े का एक मरकज़ी और मियारी मदरसा है।
सालाना जलसा-ए दस्तारबंदी है, जिसमें हिफ्ज़, किरात , मौलवियत और आलमियत के कुल 58 छात्रों की दस्तार,यानी डिग्रीयां दी जाएंगी। लोगों से गुज़ारिश है कि प्रोग्राम में शिरकत करें और उलेमा-ए-किराम के बयानात समाअत फरमाएं।

