भागवत कथा समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

तहसील सिरसागंज क्षेत्र के गांव जायमई में श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज। तहसील सिरसागंज क्षेत्र के गांव जायमई में श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए। गांव जायमई में श्री गिर्राज सेवा समिति के पदाधिकारियो द्वारा भागवत कथा का आयोजन चल रहा था। शुक्रवार को भागवत कथा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

जिसमे प्रसाद ग्रहण करने के लिए क्षेत्र के सैकड़ों महिला पुरुषों ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान युवाओं ने कड़ी मेहनत की और लोगों को लोगो को प्यार से पंगत में बैठाकर खाना खिलाया। ठार नागौआ निवासी सुखबीर ने बताया कि गिर्राज सेवा समिति कई वर्षों से प्रतिवर्ष भागवत कथा का आयोजन करती आ रही हैं ।

संबंधित समाचार