दुकान से सामान लेने गया व्यक्ति नही लौटा, नहर में तैरता मिला शव
भोजपुर थाना क्षेत्र के गोधी निवासी अख्तर अली का शव शुक्रवार को काशीपुर रामनगर रोड स्थित पारसनाथ काॅलेज के समीप नहर में मिला।
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। भोजपुर थाना क्षेत्र के गोधी निवासी अख्तर अली का शव शुक्रवार को काशीपुर रामनगर रोड स्थित पारसनाथ काॅलेज के समीप नहर में मिला। पुलिस ने शव नहर से निकलवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई ने बुधवार को दी थी गुमशुदागी की तहरीर।

समय लगभग चार बजे गुमशुदा व्यक्ति अख्तर अली पुत्र मोहम्मद जान उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी ग्राम गोधी थाना भोजपुर का शव थाना भोजपुर क्षेत्रान्तर्गत पारसनाथ कॉलेज के सामने कच्चें रास्ते के समीप बह रही नहर में मिला।
व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्रवासियों में खलबली मच गई। शव को देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना तुरंत चौकी इंचार्ज सिरस्वां दोराहा को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे भोजपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

