लापता 13 वर्षीय बालक सकुशल मिला
मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक के लापता होने की सूचना पर मटसेना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 12 घंटे के भीतर बच्चे को सुरक्षित खोज निकाला।
नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक के लापता होने की सूचना पर मटसेना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 12 घंटे के भीतर बच्चे को सुरक्षित खोज निकाला। फिरोजाबाद जनपद के थाना मटसेना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हलपुरा निवासी 13 वर्षीय बालक लवकुश पुत्र संजय उर्फ संजू कुशवाहा गुरुवार रात लगभग 12 बजे लापता हो गया था।
बालक की मानसिक स्थिति सामान्य न होने के कारण परिजन बेहद चिंतित थे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विमलेश त्रिपाठी के निर्देशन में चौकी प्रभारी अंकित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा आसपास के गांवों, होटल-ढाबों, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड सहित संभावित स्थानों पर सघन खोज अभियान चलाया गया।
लगातार प्रयासों के बाद शुक्रवार को करीब 11:40 बजे बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बालक के सुरक्षित मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है और परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

