पुलिस ने 48 घंटों के भीतर किया ठेका पर हुई चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जनपद के थाना उत्तर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 48 घंटों के भीतर शराब के ठेका पर हुई चोरी की एक बड़ी वारदात का सफल अनावरण किया है।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। जनपद के थाना उत्तर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 48 घंटों के भीतर शराब के ठेका पर हुई चोरी की एक बड़ी वारदात का सफल अनावरण किया है। शराब के ठेके में सेंधमारी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई भारी नकदी बरामद करने में सफलता हासिल की है।

आखिर क्या था ठेके पर चोरी का मामला 

अवगत करा दें कि 30 तारीख की रात को थाना उत्तर क्षेत्र के अंतर्गत कोटला चुंगी चौराहे के पास स्थिति कंपोजिट शराब के ठेके को चोरों ने निशाना बनाया था, जहाँ से बड़ी मात्रा में नकदी पार कर दी गई थी। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम लगातार संदिग्धों की तलाश में जुटी थी।

पुलिस ने की तत्काल कार्रवाई,आरोपी गिरफ्त में 

Read More आगामी होली-ईद के पवन पर्व को लेकर थाना टूंडला में पीस कमेटी की बैठक हुई आयोजित 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना उत्तर पुलिस ने साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर जाल बिछाया। पुलिस की तत्परता का परिणाम यह रहा कि वारदात के 48 घंटे बीतने से पहले ही दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए।

Read More खाद की हेराफेरी का भंडाफोड़, ट्रक समेत भारी मात्रा में उर्वरक जब्त

आरोपियों से नगदी बरामद 

Read More मुरादाबाद बेकरी संचालक की हत्या में दो आरोपीगण गिरफ्तार, अन्य फरार

पुलिस ने पकड़े गए चोरों के पास से 2 लाख 47 हजार 90 रुपये की नकदी बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस अब इनके पुराने आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी है। वहीं सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम की वरिष्ठ अधिकारियों ने तो सराहना की ही है साथ ही स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही की सराहना की है।

वहीं थाना प्रभारी अंजीश कुमार ने कहा कि मेरे थाना क्षेत्र कोई भी अपराधी अगर अपराध करने की कोशिश करता है या कानून का उल्लंघन करता है तो उसके ऊपर तुरंत कार्यवाही की जाएगी तथा उन्होंने जनता के लिए कहा कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए है अगर कहीं किसी अपराधिक गतिविधि की जानकारी किसी को होती है तो बिना डरे पुलिस को बताएं ,पुलिस जांच कर कार्यवाही करने का काम करेगी ।

संबंधित समाचार