फिरोजाबाद–टूंडला में श्रद्धा से मनाई गई संत रविदास जयंती
शहर फिरोजाबाद और टूंडला में संत शिरोमणि रविदास (रैदास) जी की जयंती श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ मनाई गई।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। शहर फिरोजाबाद और टूंडला में संत शिरोमणि रविदास (रैदास) जी की जयंती श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ मनाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी फिरोजाबाद के पूर्व अध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में कोटला रोड स्थित आश्रम पर महाराज मुनीशनन्द जी एवं साधु-संतों के सान्निध्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
सर्वप्रथम संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रसाद वितरण किया गया।इस अवसर पर संदीप तिवारी ने संत रविदास को मध्यकाल का महान संत बताते हुए कहा कि उन्होंने जाति-पात के भेदभाव को समाप्त करने और मानवतावादी मूल्यों को स्थापित करने का कार्य किया।
उनके दोहे और पद आज भी सामाजिक एकता का मार्ग दिखाते हैं। इस मौके पर स्वामी शिव प्रकाश आनंद, स्वामी लालतानंद जी, श्री कृष्णा आजाद, धर्मपाल, रामगोपाल सिंह, संजय सिंह पूर्व प्रधान, खजांची दिवाकर, अनिल कुमार, पवन कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

