खनन कारोबारी से मारपीट का आरोप

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

खनन कार्य से जुड़े लेनदेन को लेकर तहसील परिसर में एक कारोबारी से मारपीट का आरोप लगा है।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। खनन कार्य से जुड़े लेनदेन को लेकर तहसील परिसर में एक कारोबारी से मारपीट का आरोप लगा है। पीड़ित ने लेखपाल, उसके भाई व भतीजे पर हमला करने और थाना पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाया है।फिरोजाबाद जनपद के सिरसागंज तहसील परिसर में गुरुवार को खनन कारोबार से जुड़े एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।

पीड़ित जितेंद्र कुमार निवासी वाजिदपुर थाना नगला खंगर ने आरोप लगाया है कि खनन कार्य में साझेदारी के दौरान उसके करीब सात लाख रुपये बकाया थे। आरोप है कि हिसाब-किताब के बहाने उसे तहसील परिसर बुलाया गया, जहां पहले से मौजूद देवेंद्र परमार, उसके भाई कृष्णा परमार और एक अन्य युवक ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। पीड़ित के अनुसार, उसे जमीन पर गिराकर लात-घूंसे और डंडों से पीटा गया, जिससे उसे अंदरूनी चोटें आईं और कपड़े फट गए।

घटना के दौरान भीड़ इकट्ठा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि उसने डायल 112 पर सूचना दी, लेकिन जब वह थाने पहुंचा तो रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और न ही चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने और मेडिकल परीक्षण कराने की मांग की है।

संबंधित समाचार