पुलिस लाइन में समाजसेवी शहजाद खान का सम्मान
पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मण्डल आयुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने टूण्डला के समाजसेवी शहजाद खान को सामाजिक एकता और शांति व्यवस्था में योगदान के लिए सम्मानित किया।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मण्डल आयुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने टूण्डला के समाजसेवी शहजाद खान को सामाजिक एकता और शांति व्यवस्था में योगदान के लिए सम्मानित किया। पुलिस लाइन में आयोजित एक सम्मान समारोह में मण्डल आयुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने टूण्डला क्षेत्र के समाजसेवी शहजाद खान को सम्मान प्रदान किया।
शहजाद खान द्वारा जिले में विभिन्न समाजों के कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है।उनकी भूमिका समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने और सभी वर्गों को सम्मान देने की दिशा में सराहनीय मानी जा रही है। प्रशासनिक स्तर पर उनके सामाजिक योगदान को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया।

