झाड़ियो में रोती मिली नवजात शिशु बच्ची, ग्रामीणों की सतर्कता से बची जान 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव खेड़ा खुर्द में रविवार शाम 5:30 बजे के करीब ग्रामीणों ने झाड़ियां में एक नवजात शिशु बच्ची की रोने की आवाज सुनी।

नेशनल एक्सप्रेस, पवन शर्मा (सिरसागंज)। थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव खेड़ा खुर्द में रविवार शाम 5:30 बजे के करीब ग्रामीणों ने झाड़ियां में एक नवजात शिशु बच्ची की रोने की आवाज सुनी। जब ग्रामीणों ने जाकर देखा, तो एक बंद थैली से नवजात शिशु के रोने की आवाज आ रही थी। ग्रामीणों ने थैली खोलकर बच्ची को निकाला और पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसागंज आई जहां बच्ची को प्राथमिक उपचार दिया गया और बच्ची पूरी तरह स्वस्थ हो गई। काफी प्रयास के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली कि थैली में बच्ची कहा से आई। अनुमान लगाया जा रहा है कि लिंग परिवर्तन होने के कारण कोई नवजाति शिशु बच्ची थैली में बंद करके फेक गया है।

फिलहाल पुलिस पूरी तरह जानकारी में जुट गई है कि नवजाति शिशु बच्ची को थैली में बंद करके किसने फेंका है। गांव खेड़ा खुर्द निवासी सरोज और अर्जुन बच्ची को गोद लेने के लिए तैयार हैं और उनका कहना है कि यदि प्रशासन ने अनुमति दी तो वह बच्ची को गोद लेंगे और पालन पोषण करेंगे ।

संबंधित समाचार