जनसुनवाई में मंत्री जयवीर सिंह सख्त, लापरवाह अफसरों को चेतावनी
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को जनता की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद (विपिन कुमार)। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को जनता की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अपने आवास पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं।
बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी व्यक्तिगत व सार्वजनिक समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी।मंत्री ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि आम नागरिकों को अपने वैध कार्यों के लिए कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें तथा प्रत्येक प्रार्थना पत्र का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा में हो।
उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक राहत पहुंचाना है।जनसुनवाई के दौरान राजस्व, पुलिस, प्रशासन, विकास और स्वास्थ्य विभाग से संबंधित शिकायतें प्रमुख रहीं, जिन्हें संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई हेतु भेज दिया गया।

