सूरजपुर गांव में विद्युत नोडल अधिकारी के साथ मारपीट, सरकारी दस्तावेज फाड़े

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव सूरजपुर दुगमई में विद्युत राहत योजना की जानकारी दे रहे नोडल अधिकारी के साथ ग्रामीणों ने मारपीट कर दी।

नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव सूरजपुर दुगमई में विद्युत राहत योजना की जानकारी दे रहे नोडल अधिकारी के साथ ग्रामीणों ने मारपीट कर दी। जिससे नोडल अधिकारी निर्मल कुमार घायल हो गए। थाना सिरसागंज में शुक्रवार शाम तहरीर देते हुए नोडल अधिकारी निर्मल कुमार ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ गांव सूरजपुर में सरकार द्वारा चलाये जा रहे विद्युत बिल राहत योजना के अंतर्गत विद्युत बकाया बिल जमा करने हेतु डोर टू डोर संपर्क कर रहे थे।

 रनवीर सिंह पुत्र मोहर सिंह पर 32528 रूपये बाकी होने पर संपर्क किया, तभी तरुन पुत्र ध्रुवेश , अजीत उर्फ गौरव पुत्र राजेश, मोहित पुत्र अनूप, काकू पुत्र पंजाबी, हनी पुत्र अज्ञात लोग एक साथ आये और निर्मल कुमार के साथ मारपीट करने लगे तथा सरकारी दस्तावेजों को छिडाकर फाड़ दिया व गांव में दुबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार