गौसेवकों की वजह से बीमार गौवंश को मिला इलाज और संरक्षण

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

बीमार गौवंश को गौ सेवकों की वजह से मिल रहा दे इलाज और संरक्षण,ग्रामीणों ने जमकर की तारीफ। 

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, टूंडला (विपिन कुमार)। बीमार गौवंश को गौ सेवकों की वजह से मिल रहा दे इलाज और संरक्षण,ग्रामीणों ने जमकर की तारीफ। रविवार को गौ सेवक मोहित शर्मा को एक गौवंश के बीमार होने सूचना प्राप्त हुई जिसपर गौ सेवक मोहित शर्मा और उनके साथियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर गौवंश की स्थिति देखी और डॉक्टर दिनेश शर्मा को बुलाया तथा डॉ दिनेश शर्मा ने गौवंश का प्राथमिक उपचार किया।

जिसके बाद मोहित शर्मा और उनकी टीम द्वारा गौवंश को उठाकर मोहित शर्मा के निजी प्लाट में लाया गया जहां पर उसका निरंतर उपचार हो सके और उसकी देखरेख हो सके । आपको बता दें कि यह अकेला गौवंश नहीं है बल्कि मोहित शर्मा के यहां कई गौवंश पहले से मौजूद हैं जो कहीं सड़क दुर्घटना में घायल या अन्य वजह से बीमार हैं उनका इलाज जारी है।

वहीं ग्रामीणों ने बताया कि जहां काफी संगठन गौ सेवा के नाम पर राजनीति करते हैं वहीं मोहित शर्मा और उनकी टीम राजनीति न करके सच्चे मन से निस्वार्थ भाव से सेवा करते हैं । इस दौरान मोहित शर्मा ने बताया कि इस कार्य को पहले उनके पिता अरविंद शर्मा उर्फ भप्पे पंडित करते थे जिनके बाद पिता के साथ उनके बड़े भाई शिवम शर्मा भी गौ सेवा करने लगे और उनकी सरकारी नौकरी लगने के बाद वे गौ सेवा का काम करते हैं । इससे उनके दिल को खुशी मिलती है ।

संबंधित समाचार