शहर में चोरों का आतंक, लाखों की चोरी की घटना को दिया अंजाम
जनपद के थाना उत्तर पुलिस की गस्त पर जब सवाल उठते नजर आए जब शहर के एक चौराहे के पास कंपोजिट शराब की दुकान में चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद (विपिन कुमार)। जनपद के थाना उत्तर पुलिस की गस्त पर जब सवाल उठते नजर आए जब शहर के एक चौराहे के पास कंपोजिट शराब की दुकान में चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। मामला जनपद के थाना उत्तर क्षेत्र स्थित कोटला चुंगी चौराहे के पास गंगा सिंह की कंपोजिट शराब की दुकान का है जहां पर बीती रात 10 बजे दुकान बंद करने के बाद सैल्समैन तथा संचालक अरविंद कुमार अपने घर चले गए तथा देर रात अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान में रखे बिक्री के पैसों पर हाथ साफ कर दिया।
अरविंद कुमार ने बताया दुकान में करीब 5 लाख रुपए के आस पास कैश रखा हुआ था जिसको अज्ञात चोर चुरा ले गए तथा पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें चोर पैसे निकालते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहा है । उन्होंने कहा कि शहर के बीच में इस तरह की चोरी की घटना अपने आप में लोगों में भय पैदा करने वाली घटना है । उन्होंने कहा कि मामले फिलहाल मामले को लेकर थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर अंजीश कुमार का कहना है कि कोटला चुंगी चौराहे के पास स्थित कंपोजिट शराब की दुकान में चोरी की घटना की जानकारी मिली है जिसपर मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज देखी है तथा चोरों की तलाश शुरू कर दी है जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे ।

