सहकारी समिति के कार्यालय में चोरी, महंगे उपकरण ले उड़े चोर

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

थाना क्षेत्र में स्थित प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति के कार्यालय को चोरों ने निशाना बनाते हुए हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है।

नेशनल एक्सप्रेस, टूंडला। थाना क्षेत्र में स्थित प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति के कार्यालय को चोरों ने निशाना बनाते हुए हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है।नगर क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने हाइवे रेजिडेंसी के आगे स्थित बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (खाद्य बीज भंडार) के कार्यालय में सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

चोर सांकर का कुंडा काटकर कार्यालय में घुसे और वहां से 48 इंच की एलईडी टीवी, एचपी कंपनी का प्रिंटर, ल्यूमिनस कंपनी का इन्वर्टर व बैटरी चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर समिति के सचिव अश्वनी ने थाना टूंडला पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।कर्यालय में सीसीटीवी कैमरे न होने के कारण चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका है।

पुलिस आसपास के प्रतिष्ठानों और मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि चोर बेखौफ होकर वारदात कर रहे हैं और पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। अब देखना यह है कि पुलिस इन बढ़ती घटनाओं पर कब तक अंकुश लगा पाती है।

संबंधित समाचार