शासन के निर्देशन व कार्य में लापरवाही को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अपर मुख्य सचिव ने थमाया नोटिस

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

गुरुवार को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी फिरोजाबाद को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया जिससे सरकारी में महकमे में हलचलें तेज होती नजर आईं।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। गुरुवार को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी फिरोजाबाद को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया जिससे सरकारी में महकमे में हलचलें तेज होती नजर आईं । बता दें कि गुरुवार की मुख्य अपर सचिव उत्तर प्रदेश शासन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी फिरोजाबाद को जनपद में नए ऑपरेटर बी.आई.एस. आई.डी. बनाने की संख्या शून्य पे जाने तथा शासन के निर्देशों की अवहेलना करने शासकीय कर्तव्यों एवं पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जिसमें तीन दिन के अंदर मुख्य चिकित्सा अधिकारी फिरोजाबाद को अपना पक्ष रखने के आदेश दिए गए हैं तथा पक्ष न रखने पर गुड दोष के आधार पर मामले पर निर्णय लेने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं । सूत्रों की माने तो लेटर जारी होते ही चिकित्सा विभाग में खलबली मच गई है तथा इस लेटर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी की मुसीबतें बढ़ा दी हैं ।

संबंधित समाचार