राजकीय महाविद्यालय में मंडल स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिताओं का आयोजन

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बृहस्पतिवार को राजकीय महाविद्यालय भोजपुर, मुरादाबाद में मंडल स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बृहस्पतिवार को राजकीय महाविद्यालय भोजपुर, मुरादाबाद में मंडल स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में भाषण, सड़क सुरक्षा से संबंधित रील बनाना, एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित नुक्कड़ नाटक,लघु नाटिका सम्मिलित थी।

IMG-20260129-WA0002

इन प्रतियोगिताओं में मुरादाबाद मंडल के जनपदों रामपुर, सम्भल, अमरोहा एवं मुरादाबाद के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया एवं लोगों को सड़क पर सुरक्षित चलने का संदेश दिया। भाषण प्रतियोगिता में जैबून निशा, राजकीय महाविद्यालय भोजपुर, मुरादाबाद, रक्षी मिर्जा, इंपैक्ट कॉलेज रामपुर, तथा गौरांशी अग्रवाल, रमाबाई अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय गजरौला, अमरोहा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

रील प्रतियोगिता में बबली, राजकीय रजा पीजी कॉलेज रामपुर, मोहम्मद अरवाज, राजकीय महाविद्यालय भोजपुर, मुरादाबाद तथा शिवानी यादव, आनंद डिग्री कॉलेज अमरोहा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। नुक्कड़ नाटक,लघु नाटिका प्रतियोगिता में राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय का ग्रुप महक ठाकुर, मेघा ठाकुर, स्वाति पाल एवं नंदनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Read More जनसुनवाई में मंत्री जयवीर सिंह सख्त, लापरवाह अफसरों को चेतावनी

दूसरे नंबर पर के0जी0के0 पी0 जी0 कॉलेज, मुरादाबाद का ग्रुप देव वर्मा, सचिन, देव कुमार, पंचमुखी रहा। वाई0 एम0 एस0 पी0जी0 कॉलेज का ग्रुप दीपांशु, शिवानी एवं शारिक तृतीय स्थान पर रहा। सभी प्रतियोगिताएं इस महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर नरेश कुमार की अध्यक्षता में कराए गए। प्राचार्य ने सभी विजेता छात्र छात्राओं को बधाई दी एवं सड़क पर चलते समय हमेशा यातायात के नियमों का पालन करने के लिए कहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा।

Read More फिरोजाबाद में चोरों का तांडव, लाखों के जेवर व नकदी पर हाथ साफ

 

Read More शहर में चोरों का आतंक, लाखों की चोरी की घटना को दिया अंजाम

संबंधित समाचार