राष्ट्रीय जूडो में टूंडला की सपना उतरेंगी मैट पर
69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी जूडो प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग से टूंडला की छात्रा सपना दिल्ली में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगी।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, टूण्डला। 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी जूडो प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग से टूंडला की छात्रा सपना दिल्ली में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, टूंडला की छात्रा कुमारी सपना का चयन 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी जूडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 30 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक त्यागराज स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी।सपना अंडर-19 बालिका वर्ग में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सपना क्रीड़ा संस्थान, अयोध्या से दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं। इस अवसर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल मुकेश अग्रवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेन्द्र यादव, विद्यालय की प्रधानाचार्या मुदिता पाण्डे, शारीरिक शिक्षिका कुमकुम गुप्ता, क्रीड़ा सचिव दिनेश चाहर सहित विद्यालय के शिक्षकों व स्टाफ ने छात्रा को शुभकामनाएँ दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

