नगला राधेलाल अम्बेडकर पार्क में विचार गोष्ठी
थाना क्षेत्र के नगला राधेलाल स्थित अम्बेडकर पार्क (रेलवे स्टेशन रोड) पर सभासद सूर्यकान्त की देखरेख में माल्यार्पण एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, टूंडला। थाना क्षेत्र के नगला राधेलाल स्थित अम्बेडकर पार्क (रेलवे स्टेशन रोड) पर सभासद सूर्यकान्त की देखरेख में माल्यार्पण एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।वक्ताओं ने संत रविदास जी के जीवन, विचारों और समाज सुधार में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका संदेश आज भी प्रासंगिक है।
कार्यक्रम में बॉबी, भवानी सिंह, बाबूलाल, ज्ञान सिंह, मोहन सिंह, राजकुमार, बिजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, धन प्रसाद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

