फिरोजाबाद की रिंकी मधुमक्खी पालन से कमा रही हैं लाखों, बनीं आत्मनिर्भर

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जनपद की एक महिला ने घर पर रहकर ऐसा बिजनेस शुरू किया कि आज वह हर साल लाखों रुपये की कमाई कर रही है।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। जनपद की एक महिला ने घर पर रहकर ऐसा बिजनेस शुरू किया कि आज वह हर साल लाखों रुपये की कमाई कर रही है। मधुमक्खी पालन को अपनाकर महिला न सिर्फ आत्मनिर्भर बनी है, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन गई है। फिरोजाबाद के मदनपुर ब्लॉक में रहने वाली रिंकी ने नेशनल एक्सप्रेस से बातचीत में बताया कि उन्होंने वर्ष 2023 में मधुमक्खी पालन का काम शुरू किया था।

पहले वह घर तक ही सीमित थीं, लेकिन महिलाओं के स्वयं सहायता समूह के बारे में जानकारी मिलने के बाद उन्होंने आगे बढ़ने का फैसला किया। रिंकी ने आरसेटी से मधुमक्खी पालन की ट्रेनिंग ली और करीब एक लाख रुपये की लागत से अपने घर से ही इस व्यवसाय की शुरुआत की। मेहनत और सही मार्गदर्शन के चलते कुछ ही समय में उनका काम चल पड़ा।

 वह शुद्ध शहद तैयार कर बाजार में बेचने लगीं। व्यसाय को और आगे बढ़ाने के लिए रिंकी ने सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लाभ लिया, जिसके तहत उन्हें 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिली। इसमें 50 हजार रुपये की सब्सिडी भी शामिल रही।

200 बॉक्स से हो रही अच्छी पैदावार

Read More भागवत कथा में भक्ति और विश्वास का महत्व बताया

आज रिंकी के पास करीब 200 मधुमक्खी पालन के बॉक्स हैं। प्रत्येक बॉक्स से लगभग 15 से 20 किलो शहद का उत्पादन हो रहा है। तैयार शहद को वह सीधे व्यापारी को बेच देती हैं, जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा मिल रहा है।

Read More एसएसपी ने किया थाना जसराना का वार्षिक निरीक्षण 

₹400 प्रति किलो बिकता है शहद

Read More मुरादाबाद के डिजाइनको निर्यातक स्व.विपिन 'लोहिया' की तेरहवीं पर श्रध्दांजलि सभा का आयोजन 

रिकी ने बताया कि उनके शहद की कीमत ₹400 प्रति किलो है। अधिक मात्रा में खरीद करने पर कीमत में कुछ कमी भी की जाती है। इस कारोबार से उनकी सालाना कमाई करीब 4 से 5 लाख रुपये तक पहुंच गई है।

संबंधित समाचार