गुमशुदा तीन वर्षीय बच्ची सकुशल मिली, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

नेशनल एक्सप्रेस, टूंडला। थाना क्षेत्र में ऑटो से लापता हुई तीन साल की बच्ची को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर कुछ ही समय में सकुशल खोज लिया।थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव बांसदानी धीरपुर निवासी तीन वर्षीय बच्ची गुरुवार को उस समय लापता हो गई, जब उसकी दादी उसे लेकर ऑटो से टूंडला आई थीं।

बैंक कार्य के लिए दादी ने बच्ची को ऑटो में मौजूद परिचित महिलाओं के पास छोड़ा था, लेकिन थोड़ी देर बाद बच्ची ऑटो से उतरकर कहीं चली गई। बच्ची के न मिलने पर दादी ने सुभाष चौराहे पर तैनात उप निरीक्षक शेरपाल सिंह को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आसपास तलाश शुरू की और कुछ ही समय में बच्ची को सुरक्षित खोज लिया। इसके बाद बच्ची को उसके पिता और दादी के सुपुर्द कर दिया गया। बच्ची के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस की तत्परता और मानवीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।

 

Read More सहकारी समिति के कार्यालय में चोरी, महंगे उपकरण ले उड़े चोर

संबंधित समाचार