जखई महाराज के मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब
तहसील क्षेत्र के नगर एका के अंतर्गत में गांव पेड़त में जखई महाराज का मेला का आयोजन में रात अंतिम जात में भक्तों ने दर्शन किए।
नेशनल एक्सप्रेस, जसराना (छुट्टन खान)। तहसील क्षेत्र के नगर एका के अंतर्गत में गांव पेड़त में जखई महाराज का मेला का आयोजन में रात अंतिम जात में भक्तों ने दर्शन किए। भक्तों की भीड़ शनिवार रात 10:00 बजे से शुरू हो हो गए । रात 10:00 बजे से दर्शनार्थियों का आने का क्रम जारी रहा दूसरे दिन 12 बजे तक दर्शनार्थी दर्शन करने के लिए आते रहे भीड़ को नियंत्रित करने में क्षेत्राधिकार ब इलाका पुलिस दौड़ती रही।
3 जनवरी से 1 फरवरी तक चलने वाला यह मेला राज्य में प्रसिद्ध होने के साथ इतिहास से जुड़ा हुआ है आज अंतिम जात के दिन पूर्वांचल से आए हुए दर्शनार्थी यहां पर दर्शन करने के साथ-साथ यहां पर चमत्कार से उत्प्रोत होकर भी दर्शन करने के लिए आते मुख्यतः दर्शनार्थी पूर्वांचल एटा इटावा कन्नौज इलाहाबाद , पूर्वांचल के साथ अन्य राज्यों से दर्शनार्थ में दर्शन करके सुख चैन अमन की प्रार्थना करते है।
वहां पर स्नान करने के उपरांत दोनों मंदिरों की दर्शन के बाद ही भोजन को करते हैं उसके बाद बच्चे मेले का लुफ्त उठाते है जखई मेले में दो मंदिर हैं सबसे पहले बड़े मंदिर दर्शन किए उसके बाद छोटे मंदिर पर दर्शन करते हुए भोजन करने के उपरांत बच्चे अपनी मनपसंद वस्तुएं खरीदते है । मेले की सुरक्षा हेतु क्षेत्र अधिकारी जसराना तथा थानाध्यक्ष संजुल पांडे व पीएसी, पुलिस बल के कर्मी पूरी रात तैनात रहे ।

