केंद्रीय बजट में दिल्ली–वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा का स्वागत
केंद्रीय बजट 2026-27 में दिल्ली–वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा का क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के सदस्य श्रीकृष्ण गौतम ने स्वागत किया है।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, टूंडला। केंद्रीय बजट 2026-27 में दिल्ली–वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा का क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के सदस्य श्रीकृष्ण गौतम ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से फिरोजाबाद जनपद वासियों को बड़ी सौगात मिलेगी।
श्रीकृष्ण गौतम ने बताया कि हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का सर्वेक्षण लिडार तकनीक से पूरा किया जा चुका है।यह कॉरिडोर सराय काले खां (नई दिल्ली) से नोएडा एयरपोर्ट के समीप होकर मथुरा,आगरा,टूंडला, फिरोजाबाद के किनारे से इटावा,लखनऊ, प्रयागराज होते हुए वाराणसी तक जाएगा। फिरोजाबाद में स्टेशन का स्थान अभी तय नहीं है।
लेकिन जिले में स्टेशन के लिए प्रयास किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि बजट में रेलवे व बुनियादी ढांचे के विकास हेतु 12.2 लाख करोड़ का पूंजीगत व्यय प्रस्तावित है,जिससे रेल नेटवर्क विस्तार, सुरक्षा,आधुनिक ट्रेनों के संचालन और हरित रेलवे को बढ़ावा मिलेगा।

