डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस, 43 शिकायतों में से 04 का मौके पर निस्तारण

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जिलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में तहसील कांठ के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद। जिलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में तहसील कांठ के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्युत, राजस्व, साफ सफाई, राशन सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी 43 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 04 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित कराया गया।

IMG-20260207-WA0003

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को निर्देशित किया कि वह स्वयं मौके पर जाकर दोनों पक्षों की मौजूदगी में विवाद का समाधान कराना सुनिश्चित करें। विद्युत बिलों की शिकायतों के संबंध में भी जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को विशेष गंभीरता बरतने के लिए निर्देशित किया।

 कहा कि किसी भी विद्युत उपभोक्ता को गलत बिल अथवा अन्य समस्याओं का सामना न करना पड़े। राशन कार्डों से जुड़े मामलों में उन्होंने कहा कि पात्रता के लिए निर्धारित नियमों का गंभीरतापूर्वक पालन किया जाए। जरूरतमंद परिवारों को योजना का अनिवार्य रूप से लाभ मिले।

Read More कौशांबी में महिला ने पति की लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या की

इस दौरान राजस्व, राशन, अतिक्रमण, विद्युत सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 43 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से 04 का मौके पर निस्तारण के साथ ही शेष के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी गण मौजूद रहे।

Read More बजट में कर्मचारी हितों की अनदेखी, पुरानी पेंशन व महंगाई भत्ता विलय पर सन्नाटा: डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन

 

Read More केंद्रीय बजट में दिल्ली–वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा का स्वागत

संबंधित समाचार