सड़क हादसे में एंबूलेंस चालक की मौत, परिवार में कोहराम
जानवर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर एंबूलेंस पेड़ से जा टकराई।
नेशनल एक्सप्रेस, जसराना। जानवर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर एंबूलेंस पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टकराने पर एंबूलेंस में मौजूद चालक बुरी तरह से फंस गया। लोगों ने प्रयास कर गंभीर रुप से घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। उपचार के दौरान चालक की मौत हो गई। चालक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के गांव अतुर्रा निवासी 50 वर्षीय श्याम सिंह एंबूलेंस पर चालक के रुप में कार्य करते थे। बृहस्पतिवार की देर सायं एक मरीज को लेने के लिए अतुर्रा से जसराना की तरफ आ रहे थे। एलआर बाईपास के पास अचानक एंबूलेंस के सामने एक जानवर आ गया। जानवर को बचाने के प्रयास में एंबूलेंस अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित होकर एंबूलेंस सड़क के दूसरी साइड पर खडे पेड़ से टकरा गई।
पेड़ से टकराने के बाद एंबूलेंस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं चालक एंबूलेंस में ही फंस गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ ने पुलिस एवं परिजन को जानकारी देने के साथ ही एंबूलेंस में फंसे चालक को बाहर निकाला। एंबूलेंस से निकालकर उसे उपचार के लिए जसराना के सामुदायिक स्वास्थय केंद्र भेजा। हालत गंभीर होने पर उसे रैफर कर दिया। उपचार के दौरान श्याम सिंह क मौत हो गई।

