उप्र: महिला की शिकायत के बाद यूट्यूबर शादाब जकाती के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

एक महिला की शिकायत पर यूट्यूबर शादाब जकाती के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मेरठ (उप्र), भाषा। एक महिला की शिकायत पर यूट्यूबर शादाब जकाती के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिजीत कुमार ने बताया कि महिला द्वारा लिखित शिकायत के बाद इंचौली पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है।पुलिस के मुताबिक धारा-64 (बलात्कार) सहित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं के तहत शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।

उसने बताया कि जांच के दौरान जुटाए गए सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस के मुताबिक मवाना रोड स्थित इंचौली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने जकाती पर दुष्कर्म सहित गंभीर आरोप लगाए। महिला ने मीडिया के सामने भी अपने आरोप दोहराए हैं।इस बीच,यूट्यूबर शादाब जकाती ने लगभग ढाई मिनट का एक वीडियो जारी कर अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है।

वीडियो में उन्होंने कहा कि महिला उनकी सहायता के लिए आई थी और उन्होंने मानवीय आधार पर उसके बच्चे की पढ़ाई, राशन और अन्य जरूरतों में मदद की थी।शादाब ने दावा किया कि महिला उनकी कई वीडियो में काम कर चुकी है और इस बात के कई गवाह मौजूद हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि उनके घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और पुलिस चाहें तो फुटेज की जांच कर सकती है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।शादाब जकाती ने दावा किया कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है और उन्हें बार-बार फंसाने की कोशिश की जा रही है।

Read More कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ डकैती व मारपीट का मुकदमा

संबंधित समाचार