बेटे-बहू से त्रस्त बुज़ुर्ग दंपति ने मांगा इंसाफ

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

एक बुज़ुर्ग महिला और उनके पैरालाइसिस पीड़ित पति को अपने ही बेटे-बहू के कथित उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। संपत्ति विवाद को लेकर मारपीट, धमकी और दुकान पर कब्ज़े की कोशिश के आरोप लगाए गए हैं।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। एक बुज़ुर्ग महिला और उनके पैरालाइसिस पीड़ित पति को अपने ही बेटे-बहू के कथित उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। संपत्ति विवाद को लेकर मारपीट, धमकी और दुकान पर कब्ज़े की कोशिश के आरोप लगाए गए हैं।पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा और न्याय की मांग की है।थाना दक्षिण क्षेत्र से एक मार्मिक मामला सामने आया है,

जहाँ 65 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला और उनके पैरालाइसिस से पीड़ित पति को अपने ही बेटे और बहू के खिलाफ न्याय की लड़ाई लड़नी पड़ रही है। बुज़ुर्ग दंपति का आरोप है कि उनके पुत्र नीतेश वर्मा और बहू आरती वर्मा लंबे समय से उन्हें शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।पीड़िता के अनुसार, बेटे के प्रेम विवाह के बाद से ही पारिवारिक माहौल बिगड़ गया।

संपत्ति बंटवारे को लेकर आए दिन विवाद होने लगे। आरोप है कि बहू मायके पक्ष को बुलाकर गाली-गलौज, धमकी और मारपीट कराती रही। परेशान होकर बुज़ुर्ग महिला ने जिलाधिकारी से शिकायत कर बेटे-बहू को चल-अचल संपत्ति से बेदखल किया और कानूनी नोटिस भी भेजा, जिसके बाद कथित उत्पीड़न और बढ़ गया।

महिला का कहना है कि आरोपियों ने उनके खिलाफ फर्जी मुकदमे भी दर्ज कराए। 16 अक्टूबर 2024 को हुई मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद 8 फरवरी 2025 को बेटे, बहू और साले द्वारा दुकान का ताला हथौड़े से तोड़ने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर दोबारा मारपीट हुई, जिस पर थाना दक्षिण में मुकदमा दर्ज कराया गया। पीड़िता ने बताया कि परिवार की रोज़ी-रोटी उसी दुकान से चलती थी,

Read More गाजियाबाद में आत्महत्या करने वाली तीन बहनों के बेचे गए मोबाइल फोन की जांच करेगी पुलिस

लेकिन लगातार धमकियों और कब्ज़े के प्रयासों के चलते दुकान जून 2024 से बंद पड़ी है। इलाज तक के लिए पैसे नहीं बचे हैं। आरोप है कि विपक्षी पक्ष राजनीतिक रूप से प्रभावशाली है, जिसके चलते पुलिस स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही। बुज़ुर्ग महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से दुकान खुलवाने, कब्ज़ा रोकने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Read More रेलवे स्टेशन परिसर में पीवीसी पाइप में लगी आग, बड़ा हादसा टला

साथ ही वरिष्ठ नागरिक कल्याण अधिनियम के तहत जीवन और संपत्ति की सुरक्षा की गुहार लगाई है।"" अब देखना यह है कि प्रशासन बुज़ुर्ग दंपति को कब तक राहत दिला पाता है, या उन्हें यूँ ही न्याय के लिए भटकना पड़ेगा। ""

Read More सड़क हादसे में एंबूलेंस चालक की मौत, परिवार में कोहराम

संबंधित समाचार