भाजपा की बढ़ती ताकत रोकने के लिए कांग्रेस सरकार घृणा भाषण कानून ला रही : तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राज्य में कांग्रेस सरकार द्वारा प्रस्तावित घृणास्पद भाषण विरोधी कानून का उद्देश्य भाजपा को “दबाना” है।

हैदराबाद, भाषा। तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राज्य में कांग्रेस सरकार द्वारा प्रस्तावित घृणास्पद भाषण विरोधी कानून का उद्देश्य भाजपा को “दबाना” है।मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की टिप्पणी “कांग्रेस का मतलब मुसलमान और मुसलमान का मतलब कांग्रेस है” का जिक्र करते हुए उन्होंने कहाकि प्रस्तावित कानून के तहत पहला मामला मुख्यमंत्री के खिलाफ दर्ज किया जाना चाहिए।

रेवंत रेड्डी द्वारा पिछले साल दिसंबर में दिए गए उस बयान का हवाला देते हुए, जिसमें उन्होंने कहा था कि हिंदुओं में कई देवता हैं, भाजपा नेता ने पूछा कि क्या यह टिप्पणी घृणास्पद भाषण नहीं है जिससे हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है।उन्होंने दावा किया कि तेलंगाना सरकार पड़ोसी राज्य कर्नाटक में कांग्रेस सरकार द्वारा तैयार किए गए घृणास्पद भाषण विधेयक की नकल कर सकती है।

न्होंने आरोप लगाया, “कर्नाटक विधेयक को देखने से पता चलता है कि इसका उद्देश्य भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करना है।”उन्होंने दावा किया कि सत्ताधारी कांग्रेस राज्य में भाजपा के बढ़ते प्रभाव को लेकर चिंतित है और इसी उद्देश्य से वह इस विधेयक को भाजपा को “दबाने” के लिए ला रही है।मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार विधानसभा के आगामी बजट सत्र में घृणास्पद भाषण के खिलाफ कनून बनाएगी।

संबंधित समाचार