केंद्रीय बजट में सीबीआई के लिए 1105 करोड़ रुपये का आवंटन, पिछली बार से 46.5 करोड़ रुपये ज्यादा

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

केंद्र सरकार ने रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के लिए 1,104.98 करोड़ रुपये आवंटित किए, जो चालू वित्त वर्ष की तुलना में 4.4 प्रतिशत अधिक है।

नयी दिल्ली, भाषा। केंद्र सरकार ने रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के लिए 1,104.98 करोड़ रुपये आवंटित किए, जो चालू वित्त वर्ष की तुलना में 4.4 प्रतिशत अधिक है। सीबीआई को 2025-26 के बजट अनुमानों में 997.62 करोड़ रुपये आवंटित किये गये थे, जिसे बाद में संशोधित करके 1058.3 करोड़ रुपये कर दिया गया था। सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट में कहा गया है कि सरकार ने 2026-27 के लिए एजेंसी को 1,104.98 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। बजट में कहा गया है, ‘‘यह आवंटन केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के संस्थान व्यय के लिए है।

ब्यूरो को लोक सेवकों, निजी व्यक्तियों, फर्मों के विरूद्ध भ्रष्टाचार के मामलों और अन्य गंभीर अपराधों के मामलों की जांच एवं अभियोजन का कार्य सौंपा गया है।’’ बजट में कहा गया है,‘‘बजटीय आवंटन सीबीआई के प्रशिक्षण केंद्रों के आधुनिकीकरण, तकनीकी और फोरेंसिक सहायता इकाइयों की स्थापना, सीबीआई के लिए व्यापक आधुनिकीकरण और भूमि की खरीद/कार्यालय/आवासीय भवनों के निर्माण जैसी विभिन्न परियोजनाओं के लिए भी है।’’

संबंधित समाचार