ग्रेटर नोएडा में युवती ने पांचवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार रात एक युवती ने पांचवी मंजिल से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली।

 नोएडा (उप्र), भाषा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार रात एक युवती ने पांचवी मंजिल से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि घटना ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव की है। उसने बताया कि युवती के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है।

ईकोटेक-3 थाने के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि मूल रूप से जौनपुर निवासी बरखा सिंह(30) जलपुरा गांव में ट्विंस बिल्डिंग में अपनी नानी के पास बचपन से रहती थी। युवती की मां की मौत हो चुकी थी और पिता अलग रहते हैं।उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे युवती अपने फ्लैट की छत पर गई और वहां से कूदकर आत्महत्या कर ली।

सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।पुलिस के मुताबिक मृतका के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा गया है, ‘‘महादेव, मेरी जिंदगी में अब बचा ही क्या है। मैं अब जीना नहीं चाहती। मेरी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए।’’

परिजनों ने बताया कि युवती पिछले कई दिन से मानसिक रूप से तनाव में थी।पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। उसने बताया कि परिजन की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।

Read More राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा : जीवन रक्षा संदेश के साथ आमजन को जागरूक करें- विधायक ठाकुर रामवीर 

संबंधित समाचार