रेलवे स्टेशन परिसर में पीवीसी पाइप में लगी आग, बड़ा हादसा टला

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

रेलवे स्टेशन स्थित कोठी के सामने खुले में रखे पीवीसी पाइप में अचानक भीषण आग लग गई।

नेशनल एक्सप्रेस, टूंडला। रेलवे स्टेशन स्थित कोठी के सामने खुले में रखे पीवीसी पाइप में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन समय रहते आरपीएफ, जीआरपी और विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में बनी कोठी संख्या 39-डी में एसएंडटी विभाग में तैनात श्वेता प्रिया अपने साढ़े चार वर्षीय पुत्र बासु और डेढ़ वर्षीय पुत्री वैष्णवी के साथ रहती हैं। बताया गया कि कोठी की सफाई के लिए बुलाए गए ठेका सफाईकर्मी ने घर से निकले कूड़े को सामने डालकर उसमें आग लगा दी। इसी दौरान पास में रखे पीवीसी पाइप ने आग पकड़ ली और लपटें तेजी से फैलने लगीं।

सूचना पर मौके पर पहुंची आरपीएफ व जीआरपी ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने भी पहुंचकर पानी का छिड़काव किया और आग को पूरी तरह काबू में कर लिया। समय रहते कार्रवाई होने से कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना ने लापरवाही पर सवाल जरूर खड़े कर दिए।

संबंधित समाचार