संयुक्त अभियान में डग्गामार बसों के विरुद्ध कार्रवाही, 02 बसों का चालान 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की अवधि में क्रियान्वित की जाने वाली गतिविधियों हेतु व्यापक क्रम में शुक्रवार को नरेन्द्र सिंह छाबड़ा, यात्री, मालकर अधिकारी, मुरादाबाद एवं उनकी टीम द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर, लकड़ी चौराहा, चौधरी चरण सिंह चौक आदि

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की अवधि में क्रियान्वित की जाने वाली गतिविधियों हेतु व्यापक क्रम में शुक्रवार को नरेन्द्र सिंह छाबड़ा, यात्री, मालकर अधिकारी, मुरादाबाद एवं उनकी टीम द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर, लकड़ी चौराहा, चौधरी चरण सिंह चौक आदि विभिन्न स्थानों पर प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की गई।

जिसमें बिना हेलमेट पहने 22, गलत दिशा में वाहन चलाने पर 01, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर 04, दो पहिया वाहन पर 3 सवारी बैठाकर वाहन चलाने पर 03, बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन चलाने पर 15, ओवरलोडिंग के अभियोग में 02 तथा बिना परमिट वाहन चलाने पर 01 वाहन का चालान किया गया।

इसी के साथ आनंद निर्मल, एआरटीओ प्रवर्तन मुरादाबाद एवं उनकी टीम ने श्रीमती राजवती, एआरएम, मुरादाबाद डिपो के साथ संयुक्त अभियान चलाकर डग्गामार बसों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए कुल 20 डग्गामार बसों को चेक किया तथा 02 बसों का चालान किया।

संबंधित समाचार