अंडर-19 विश्व कप : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैभव सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा की

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य के 14 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की प्रशंसा की।

पटना, भाषा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य के 14 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की प्रशंसा की। सूर्यवंशी की शतकीय पारी की बदौलत भारत ने यह आईसीसी अंडर-19 विश्व कप खिताब अपने नाम किया।सूर्यवंशी ने हरारे में खेले गए फाइनल मुकाबले में 80 गेंदों पर 175 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 218 से अधिक रहा।

उनकी इस विस्फोटक पारी की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम लगभग 40 ओवर में 311 रन पर सिमट गई और भारत ने 100 रन से जीत दर्ज करते हुए अपना छठा अंडर-19 विश्व कप खिताब हासिल किया।मुख्यमंत्री कुमार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 विश्व कप फाइनल में बिहार के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने केवल 80 गेंदों पर 175 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया।

अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए नई उम्मीद के रूप में खुद को स्थापित किया है।’’मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं अपनी ओर से शुभकामनाएं देता हूं कि वैभव भविष्य में भारतीय टीम के लिए नए कीर्तिमान स्थापित करें और देश का नाम रोशन करें।’’

संबंधित समाचार